महामंडलेश्वर राधे जी सरकार ने शंकराचार्य देवानंद सरस्वती जी के खिलाफ किया केस दर्ज

जबलपुर दर्पण। राजराजेश्वरी शिवनेत्री महामंडलेश्वर पूज्य संत श्री राधे जी सरकार नाथ ने दिल्ली उच्चतम न्यायालय में पहुंचकर कुरान हदीस का प्रचार प्रसार करने वाले शंकराचार्य देवानंद सरस्वती जी के खिलाफ केस दर्ज करवाया । उसी दौरान महामंडलेश्वर राधे जी सरकार नाथ ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मेरा हृदय अत्यंत द्रवित है यह सोच कर कि एक शंकराचार्य माने जाने वाले देवानंद सरस्वती जी ने ये कहा कि भारत के सभी धर्माचार्य ,श्री महंत महामंडलेश्वर एवं जगतगुरुओ को कुरान हदीस पढ़कर ज्ञान लेना चाहिए कि जीवन कैसे जीना चाहिए, लेकिन यह शंकराचार्य की वाणी नहीं हो सकती, राधे जी सरकार ने जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि धिक्कार है उनके जीवन को और ऐसे बेधर्मी शंकराचार्य कहलाने के योग्य नहीं है, हमारे हिन्दू धर्म मै इतने सारे वेद शास्त्र उपनिषद् हैं उनका ज्ञान देने की बजाय अब वो कुरान हदीस का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। ऐसे वक्तव्य देकर उन्होंने हम सनातनियों की आस्था पर कुठाराघात किया है, उनने हमारी धर्म एवं संस्कृति का अपमान किया है, उनकी यह ध्रस्टता बर्दास्त नहीं की जाएगी।
महामंडलेश्वर राधे जी सरकार ने कहा कि मै शंकराचार्य देवानंद सरस्वती जी को चेतावनी देता हूं कि या तो वो सभी धर्मगुरु,संत महंत एवं सभी सनातनी हिन्दुओं से माफी मांगे या तो मेरे साथ मुकाबला करें और यदि इतना ही ज्ञान है तुम्हें तो आओ और मेरे साथ शास्त्रार्थ करो, फिर पता चल जाएगा कि कुरान हदीस और वेद शास्त्र में कितना भेद है । उन्होंने कहा कि नकली शंकराचार्य बने बैठे देवानंद सरस्वती जैसे ऐसे कितने आए और गए लेकिन किसी की ताकत नहीं है कि इतने वर्षों से चली आई वेद सनातन परंपरा को भला कोई फूक मारकर दिखादे ।
स्वामी राधे जी सरकार ने कहा कि मैं सभी सनातनी हिन्दु भाइयों को आश्वस्त करता हूं कि दिल्ली उच्चतम न्यायालय में हमारे द्वारा याचिका दर्ज हो गई है और मुझे उम्मीद है कि शीघ्र ही देवानंद सरस्वती जी को अपनी की हुई ध्रस्टता पर पश्चाताप होगा और वो सभी सनातनी हिंदू भाइयों से और सभी पीठ के संतो से माफी मांगेंगे ।



