जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ग्रीष्मकालीन अवकाश में नित नये प्रयोग बंद किये जायें

ग्रीष्म कालीन अवकाश पर लगी बुरी नज़र

जबलपुर दर्पण । मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वर्षों बाद ऐसा कारनामा शिक्षा विभाग में देखने में आया जबकि ग्रीष्म कालीन अवकाश घोषित तो हुए लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों से देखा ही नहीं जा रहा है, वे तो बस प्रतिदिन नित नये आदेशों को ऑनलाइन भेज कर शिक्षकों को हलाकान परेशान कर रहें हैँ।गर्मी की विभीषिका से हर व्यक्ति पीड़ित है तापमान 42 से 45 डिग्री चल रहा है पेड़ -पौधे, पक्षी, जीव -जंतु सभी गर्मी में झुलस रहें हैँ। इन परिस्थितियों में वास्तविकता से परे जाकर नित नये प्रयोग न्यायसंगत नहीं हैँ।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर के अनुसार जितने आदेश शाला संचालन के समय नहीं आयें उससे कहीं अधिक आदेश तो ग्रीष्मकालीन अवकाश में भेज कर शिक्षकों के सामने समस्याएं खड़ी कर दी हैँ जबकि शाला संचालन के समय जब शिक्षक एवं छात्र छात्राओं को प्रत्येक कार्य करना सहजता से सम्भव होता है, किन्तु जब छात्र-छात्राऐँ ग्रीष्मकालीन अवकाश में शहर से बाहर किसी रिश्तेदार के घर या भ्रमण करने गये हैँ अथवा परिवार के कार्यों में सहायता कर रहें हैं।ऐसे में यदि शिक्षक उन्हें मोबाइल से या अन्य तरीके से सम्पर्क करते हैं तो कई बार पालकों द्वारा बातें सुनाईं जाती है। विभाग प्रमुख को भी इस समय ग्रीष्मकालीन अवकाश में वातानुकूलित कमरे से बाहर आकर ज़मीनी हकीकत से रूबरू कराया जाये तो पता चलेगा कि अवकाशों में आदेश निकालना तो सरल है परन्तु उन कार्यों को संपन्न करना ओलंपिक में पदक जीतने के बराबर है।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के दिलीप सिंह ठाकुर, अरविन्द विश्वकर्मा, निरंद सिंह, जी आर झारिया, अरविन्द दीक्षित, संजय उपाध्याय, भास्कर गुप्ता, सतीश खरे, ऋषि पाठक,माधव पाण्डेय,देवेंद्र राजपूत, कमलेश दुबे, विष्णु झारिया, शैलेश पंड्या, रवि विश्वकर्मा, आशीष विश्वकर्मा, पंकज हल्दकार, बहादुर पटेल,अफ़रोज़ खान,सुधीर गौर,रवि केवट, विश्वनाथ सिंह, आसाराम झारिया, समर सिंह, इमरत सेन, अजब सिंह, सुल्तान सिंह, आकाश भील, देवराज सिंह, दुर्गेश खातरकर, राकेश मून, धर्मेंद्र परिहार, संदीप परिहार, अंजनी उपाध्याय, चंद्रभान साहू, गंगाराम साहू, भोगीराम चौकसे,रामदयाल उइके, रामकिशोर इपाचे, महेश प्रसाद मेहरा, भोजराज विश्वकर्मा, आदेश विश्वकर्मा, राशिद अली,सुरेंद्र परसते, आर पी खनाल, एस बी रजक, गोपी शाह, मुन्ना लाल कतिया, संतोष श्रीवास्तव,मनोज कोल,संतोष चौरसिया,पुष्पा रघुवंशी, ब्रजवती आर्मो, रेनू बुनकर, अर्चना भट्ट, गीता कोल, सरोज कोल, राजेश्वरी दुबे, अम्बिका हँतिमारे, पूर्णिमा बेन, शबनम खान, सुमिता इंगले शायदा खान, योगिता नंदेश्वर, रौशनी महोबिया इत्यादि ने आयुक्त,राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल से मांग की है,कि कम से कम आगामी कुछ दिन ग्रीष्मकालीन अवकाश में आदेशों की झड़ी में रोक लगाई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page