खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशरोजगार व्यापार दर्पण

पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर भारी जन आक्रोश।

पेट्रोल डीजल की भर्ती कीमतों पर भारी जन आक्रोश।
ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम सौंपा ज्ञापन।
जबलपुर। पेट्रोल डीजल के बेतहाशा बढ़ते दामों ने, जहां आम आदमी को परेशान कर रखा है। वहीं ट्रांसपोर्टर्स और व्यापारी वर्ग की कमर तोड़ कर रख दी है। बीते 1 साल में पेट्रोल डीजल पर लगभग ₹28 से ज्यादा की वृद्धि हो चुकी है। ऐसा प्रतीत होता है जैसे सरकार मध्यमवर्गीय लोगों,व्यापारियों ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं से मुंह फेर कर बैठी है।
लगभग 40% ट्रांसपोर्टर्स ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी गाड़ियां लोन पर ले रखी हैं ,और उनकी ईएमआई नियमित रूप से देना, उनकी बाध्यता है। लेकिन बिना किसी कमाई के,वह किस प्रकार अपने खर्चे पूरे करेंगे? किस प्रकार अपना परिवार पालेंगे? किस तरह बैंक की ईएमआई भरेंगे? इन सवालों का जवाब,व्यवस्था की आसंदी पर बैठे लोग देना नहीं चाहते। बड़ा सवाल यह है,कि आखिर कब तक वास्तविकता से मुंह फेर कर यह लोग, कान में तेल डालकर बैठे रहेंगे। तेल के दामों में इतनी जबरदस्त वृद्धि, आम आदमी की परेशानियों को और भी विषम और जघन्य बना रही है। गौरतलब है नोटबंदी, जीएसटी ई वे बिल और कोविड-19 की महामारी के दौर में भी, ट्रांसपोर्टर्स ने सप्लाई चैन को टूटने नहीं दिया। जरूरी चीजों की लोगों तक उपलब्धता बनी रहे। इसमें पूरा मन लगाकर काम किया है। लेकिन इसके बावजूद डीजल और पेट्रोल के दामों में इतनी वृद्धि,हो जाने पर, काम करना मुश्किल होता जा रहा है। इसलिए ट्रक ओनर्स एसोसिएशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और सड़क और परिवहन मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे नितिन गडकरी से, इस विषय में सशक्त हस्तक्षेप करने की गुहार की लगाई है। अपनी कुछ प्रमुख मांगे सरकार के सामने रखी है। जिनमें केंद्र सरकार द्वारा ली जाने वाली एक्साइज ड्यूटी,राज्य सरकार द्वारा लिया जाने वाला वैट, कम करने की मांग की है।
साथ ही पूरे देश में पेट्रोल डीजल के दाम एक ही हों। इस दिशा में कदम उठाने की मांग की है। पेट्रोल डीजल के दामों की, 3 माह के अंतराल पर समीक्षा करने की मांग की है।
ईएमआई पर 6 महीने के मोटेरियम को अनाउंस करने की मांग की है।
ई वे बिल को लेकर भी इसकी वैलिडिटी, 100 किलोमीटर प्रतिदिन करने की मांग की है।
कोविड-19 संक्रमण के दौरान, लगाए गए लॉकडाउन से उत्पन्न हुई परिस्थितियों के चलते, ट्रांसपोर्ट व्यवसाय की हालत बहुत खराब हो गई है। यदि समय रहते सरकार ने इस और सकारात्मक कदम नहीं उठाए। तो वह मजबूर होकर आने वाले समय में देशव्यापी हड़ताल करेंगे। इस आशय का ज्ञापन आज कलेक्ट्रेट में तहसीलदार महोदया रश्मि चतुर्वेदी को सौंपा गया। इस अवसर परपरमवीर सिंह ,सतीश अवस्थी ,बलजीत सिंह, हरि ठाकुर, प्रिंसी बंगा, अजीत तिवारी, कुलबीर सिंह ,अमरजीत सिंह, इंद्रपाल सिंह ,मुकेश जैन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page