नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश
बीआरसी ने पौधारोपण कर दिलाया प्रवेश

गाडरवारा। गत दिवस शासकीय प्राथमिक शाला गुर्जर झिरिया में बीआरसी चंदन शर्मा ने एक छात्र का तिलक लगाकर स्वागत करते हुए उसे पहली में प्रवेश दिलाया एवं स्कूल परिसर में पौधा लगाया। इस मौके पर उन्होंने शिक्षको से कहा की वह अधिक से अधिक ग्राम के बच्चों का स्कूल में दाखिला कराएं। इस अवसर पर संस्था के प्रधानपाठक प्रेमलाल शर्मा , प्राथमिक शिक्षक संतोष कौरव भी उपस्थित रहे।



