78 वर्ष की स्थपित परंपरा के अनुसरण में महासभा

समाज की श्रेष्ठ विभूतियों, देवियों व युवा प्रतिभाओं सम्मानित किया जायेगा
जबलपुर दर्पण। अपनी 78 वर्ष की स्थपित परंपरा के अनुसरण में महासभा द्वारा समाज की श्रेष्ठ विभूतियों, देवियों व युवा प्रतिभाओं को इस वर्ष भी विभिन्न अलंकरणों से सम्मानित किया जायेगा । प्रो. रहस विबहारी द्विवेदी निदेशक संपूर्णानंद शतकतु राष्ट्रीय विद्धता सम्मान समारोह 2023 से सम्मानित किए गए. स्व.डॉ. ओम प्रकाश त्रिवेदी आईपीएस स्मृति शौर्य सम्मान 2023 से पं. सूर्यकांत शर्मा, एडी.एस.पी को सम्मानित किये ग ए. प्रो. यूडी मिश्रा स्मृति पत्रकारिता सम्मान 2023 से पं. शुभम शुकला (ग्रामीण पत्रकारिता) सम्मानित किए गए. ब्रह्मलीन पं. वीरेंद्र शुक्ला संस्कृति सम्मान 2023 से पं. राजेश मिश्रा, निर्देशक रामलीला समिति सम्मानित किए गए. परंपरागत समाज रत्न अलंकरण सम्मान से विभूषित होने वाली समाज की विभूतियाँ में पं. बी.एल. द्विवेदी, प्राचार्य मेकलसुता कालेज, डिण्डौरी , पं. ऋषि सिरोठिया (ए.आई.जी) पं. धीरेन्द्र गर्ग, समाजसेवी एवं दानवीर (पं. रामेश्वर दुबे, स्मृति सम्मान ) , पं. दिलीप त्रिपाठी, एड. अध्यक्ष अधिवक्ता संघ, मैहर , पं. शिशिर तिवारी, सचिव जबलपुर ओलंपिक संघ , पं. नीरज उपाध्याय, पत्रकार, यशभारत , पं.प्रदीप दुबे, भागवताचार्य , डॉ. प्रशांत मिश्रा , अध्यक्ष महाकौशल कीड़ा परिषद् , डॉ. धमेन्द्र पाण्डेय, नरसिंहपुर , डॉ. आशीष दुबे, चिकित्सक , पं. बल्देव प्रसाद त्रिपाठी, समाज सेवी, मंडला , पं. समीर शुक्ला, पार्षद नगर निगम, रीवा , डॉ. हर प्रसाद स्थापक ( लाईफ टाईम अचीवमेंट सम्मान) , डॉ. अश्विनी कुमार तिवारी, डायरेक्टर, अमृत विद्या पीठ, सिंगरौली , पं. राजीव शर्मा, अध्यक्ष भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संघ सम्मिलित हैं.
इस वर्ष के स्व. कमल किशोरी मिश्रा, स्मृति ‘समाज मणि’ सम्मान श्रीमती विजय मिश्रा, संस्कार भारती , श्रीमती दिव्या अवस्थी, उपायुक्त, जबलपुर संभाग , पूजा उपाध्याय, थाना प्रभारी, कटंगी , डॉ. रैना रोहित तिवारी, समाज सेवी एवं शिक्षाविद , डॉ. आस्था रिछारिया, दंत चिकित्सक किए गए. ‘युवा प्रतिभा सम्मान ‘ से इस वर्ष अलंकृत विकास पाण्डेय-फिल्म डॉयरेक्टर ,चित्रांशु त्रिपाठी- ई-गर्वनेन्स सोसायटी प्रबंधक, जबलपुर , अपूर्वा शुक्ला-धावक (गोल्ड मेडल) , कु. दिशा दुबे-नृत्य विद्या किज.अध्यक्ष – रूपकिशोर चाहान, सचिव दिनेश मछंदर को प्रदान किए गए.



