जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

महंगाई के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान

जबलपुर दर्पण। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी के आह्वान पर एवं राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष लाल देसाई के निर्देश अनुसार राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल संगठन समीक्षा प्रभारी डॉक्टर सत्येंद्र यादव मार्गदर्शन पर बुधवार को जिला शहर कांग्रेस सेवा दल द्वारा शाम 4:00 बजे जिला शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष पंडित सतीश तिवारी जी के नेतृत्व में बढ़ते हुए पेट्रोल डीजल एवं गैस के दामों के विरोध एक विशाल हस्ताक्षर अभियान चलाया गया इस कार्यक्रम में जिला शहर कांग्रेस महिला विंग अध्यक्ष एडवोकेट मीनाक्षी स्वामी यूथ विंग अध्यक्ष यतेंद्र सोनी आलोक गुप्ता जितेंद्र यादव शिव कुमार चौबे गुड्डू नवी मनोज भदौरिया प्रदीप सोनी विनय नेमा शिवम यादव रोहित यादव विनय नेमा पप्पू कछवाहा अनिल गुप्ता विष्णु विनोदिया संतोष लोधी महेश मिश्रा रीना विश्वकर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं सदस्यगण मौजूद थे यह अभियान कल भी दिनांक 1 जुलाई 2021 को अपराहन 3:00 बजे तीन पत्ती चौराहा में भी चलाया जाएगा वहां सभी आमजन के हस्ताक्षर एकत्रित करके ज्ञापन सहित कॉपी जिला कलेक्टर महोदय को महामहिम राष्ट्रपति के नाम दिल्ली भेजा जाएगा और जबलपुर संस्कारधानी की जनता की भावनाओं से अवगत कराया जाएगा नगर कांग्रेस सेवा दल ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर आमजन को जागृत करने का कार्य कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page