खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
महगाई डायन खाए जात है हम पैदल चले कि साईकिल से….?

जबलपुर संवाददाता। जिन लोगों ने सपना देखा था कि वे सौ रुपया लीटर पेट्रोल भरा लेंगे लेकिन विरोध नहीं करेंगे,आज उनका सपना पूरा हो चुका है, इन समर्थकों को लोगों ने हल्के में लिया था, आज उन्होंने वाकई साबित कर दिया है कि ऐसे ही टंडेली करते हुए व्हाट्स एप में मैसेज नहीं भेज रहे थे पेट्रोल का भाव लगभग 106 रुपये लीटर के पार चले जाना तीनों प्रकार से अहम और ऐतिहासिक है, एवं अकल्पनीय भी है और अभूतपूर्व भी है ऐतिहासिक को लेकर उतनी चिन्ता नहीं होगी क्योंकि इतिहास का सिलेबस चुटकी में चेंज हो जाता है अगले साल लिख दिया जाएगा कि जब देश में पेट्रोल पांच रुपये लीटर मिल रहा था, तब विपक्ष सौ का बताकर विरोध कर रहा था और देश की तरक्की में रोड़े अटकाए था मई से लेकर अभी तक पेट्रोल डीज़ल के दाम 23 बार बढ़े हैं तब जाकर पेट्रोल सौ के पार हुआ है ये वाला डेटा तो ज़रूर अकल्पनीय और
अभूतपूर्व होगा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मोदी सरकार के राज में बढ़ती हुई मंहगाई ,डीजल, पेट्रोल के लगातार बढ़ते हुए दामों को लेकर मध्य प्रदेश के सभी जिलों में मंहगाई के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किये जा रहे हैं। अभी हाल ही मे मध्य प्रदेश के मंत्रियों के द्वारा बताया गया है की यदि आपको पेट्रोल डीज़ल, रसोई गैस महगी लगती हैं तो आप साईकिल से चले और पैदल भी चले इससे आपका, स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा एवं आपके पैसों की भी बचत होगी एवं आपको गैस सिलेंडर महगा लगता हैं तो आप लकड़ी के चूल्हा मे खाना बना सकते है सरकार आपको बाध्य नही कर रही है की आप डीज़ल,पेट्रोल, एवं गैस का उपयोग करे देश के विकास के लिये सरकार को इन्ही सब स्रोतों से आय होती है वह सारा पैसा देश के विकास में खर्च किया जाता है इसलिए सरकार इन सब के दाम नही कम कर सकती है।



