जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

 सिहोरा खितौला बस स्टैंड में लोगों को नगर पालिका प्रशासन का नोटिस

जबलपुर/सिहोरा। नगर पालिका परिषद सिहोरा अन्तर्गत खितौला बस स्टैंड में कुछ छोटे व्यपारियो द्वारा निर्धारित रूप से बस स्टैंड के आस पास अपनी रोजी रोटी को लेकर व्यपार तो करते हैं लेकिन कुछ लोगों के द्वारा नालियों के ऊपर तथा अस्पताल के आसपास अपने चाय, पान, समौसे और फल फूल के ठेले लगा कर व्यपार करते हुए आ रहे हैं । जिस पर नगर पालिका परिषद के अधिकारियों द्वारा कभी कभी चालानी कार्यवाही तो की जाती हैं पर इस व्यपारियो को इनके व्यपार के लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा जगह उपलब्ध अभी तक नहीं कराई गई। जबकि 40 वर्षो से इन छोटे दुकानदार अपना व्यपार करते चले आ रहे हैं । इतना ही नहीं इन सभी छोटे व्यपारियो ने मुख्य नगर पालिका परिषद सिहोरा को एक वर्ष पूर्व दिनांक – 04/02/2020 को मुख्य नगर पालिका अधिकारी को लिखित रूप से आवेदन पत्र लिखकर दिया गया था। जिसमे आवेदन पत्र में साफ साफ सभी व्यपारियो ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मांग की थी कि नगर पालिका द्वारा समुचित किराये पर दुकानें उपलब्ध कराने की व्यवस्था करें । व जब तक दुकानों की व्यवस्था नहीं होती तब तक अस्थाई रूप से दुकानों को लगाने अनुमति प्रदान करने की दया करें ।

नगर पालिका प्रशासन की दुकानों पर बड़े व्यपारियो का गोदाम बनाकर अवैध रूप से कब्जा – खितौला छोटे दुकानदारो ने बताया कि जब भी नगर पालिका प्रशासन के अधिकारियों द्वारा कार्यवाही की जाती हैं हम सभी लोग अपनी अपनी समस्या को उनके समक्ष प्रस्तुत करते हैं ।पर आज तक हम लोगों को दुकानें उपलब्ध नहीं कराई गई हैं और नोटिस जारी कर उचित रूप से कार्यवाही कर दी जाती हैं।
नगर पालिका परिषद की कई दुकानें खाली व कई बड़े व्यपारियो के गोदाम – छोटे वर्ग के दुकानदारों ने बताया कि लम्बे समय से नगर पालिका प्रशासन की दुकानों में बड़े बड़े व्यपारियो ने अपने अपने गोदाम स्टोर्स बना कर रखे हुए हैं अगर नगर पालिका प्रशासन चाह ले तो हम लोगों को ये दुकानें व्यपार करने के लिए उपलब्ध करा सकती हैं जिससे कि बस स्टैंड व आसपास फिर दुकाने नहीं लगाई जा सकती हैं ।
इन इन व्यपारियों को भेजे गए नगर पालिका प्रशासन के नोटिस – खितौला बस स्टैंड में छोटे दुकानदारों को नगर पालिका प्रशासन ने दिनांक 26/06/2021 को नोटिस जारी किया – मनोज चौरसिया ,ब्रजेश सिंह भारतद्वाज ,प्रकाश गुप्ता, कंधी लाल बर्मन, बल्लू सेन, मनीष शर्मा, गोलू सैन, मोहम्मद इरफान, प्रमोद चौरसिया, अनिल श्रीवास, उत्तम चौरसिया के साथ अन्य लोगों के पास पहुंचा नगर पालिका प्रशासन का नोटिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page