नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कलेक्टर के निर्देश पर सात दुकानों को किया सील

गाडरवारा।  कलेक्टर वेदप्रकाश ने बिना मास्क लगाये सामान बेंचने वाले दुकानदारों एवं बिना मास्क लगाये आवागमन करने वाले तथा सामान खरीदने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध जुर्माना करने के निर्देश दिये गए हैं जिसके तहत् गाडरवारा एवं कौड़िया में एसडीएम प्रमोद सेनगुप्ता व तहसीलदार राजेश मरावी एवं नायब तहसीलदार सुश्री रिचा कौरव ने पैदल भ्रमण कर सघन चैकिंग अभियान चलाकर बिना मास्क लगाये दुकान संचालन करने वाले दुकानदारों पर लगाया जुर्माना एवं दुकानों को किया गया सील।
उपरोक्तर कार्यवाही के दौरान कौड़िया में दो दुकानों पर एक हजार रुपये जुर्माना एवं सात दुकानों को सील किया गया जिसमें अनंत किराना स्टोर, अग्रवाल खली चुनी की दुकान, मातृश्री होटल, रामलखन पान दुकान, राजीव मोबाईल शॉप, चौकसे आटो पार्ट्स एवं जेएसआर फुटवेयर की दुकान शामिल है। इसके अलावा 45 लोगों पर चार हजार रूपये का जुर्माना भी किया गया।
बिना मास्क लगाये सामान बेचने वाले दुकानदारों और बिना मास्क लगाये आवागमन करने वाले व्यक्तियों पर जुर्माना एवं दुकान सील करने की कार्यवाही के साथ-साथ दुकानदारों को समझाईश भी दी गई कि वे बिना मास्क लगाए आने वाले ग्राहकों को सामग्री की बिक्री न करें। नो मास्क – नो सर्विस पर सख्ती से अमल करें ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके
गई कार्यवाही के दौरान राजस्व , पुलिस एवं जमीनी अमला भी सघन चैकिंग अभियान में शामिल था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page