नगर परिषद मझौली के शमशान घाट में चोरों का आंतक

ऐसा ही मामला सामने आया नगर परिषद मझौली में बने श्मशान घाट जोकि 48 लाख की लागत से जिसका भूमि पूजन आज से लगभग चार साल पहले हुआ था जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया था जो कि एक तरफ देखा जाए तो श्मशान भूमि में ऐसा नहीं लगता कि यह 48 लाख की लागत से बनी हुई है श्मशान भूमि के खंबे विद्युत पोल उखड़कर नीचे गिर गए और विद्युत पोलों की बैटरी चोरों द्वारा चोरी कर ली गई क्योंकि यहां पर किसी प्रकार की देखरेख नहीं की जाती और अभी जानकारी के अनुसार ठेकेदार द्वारा श्मशान भूमि में पूरा निर्माण कार्य भी नहीं कराया गया जो कि अधूरा पड़ा हुआ है इसमें लापरवाही ठेकेदार की स्पष्ट रूप से नजर आती है और नगर परिषद भी ठेकेदार के ऊपर किसी प्रकार की कार्रवाई करने को तैयार नहीं।



