राशन वितरण में घोर लापरवाही करने वालों पर जल्द हो कडी कार्यवाही

जबलपुर। गरीबों को राशन वितरण करने केंद्र और प्रदेश सरकार योजना चला रही है, सरकार खूब प्रचार कर रही है की हर गरीब जरूरतमंदों को गेहुं, चावल खाद्य आपूर्ति की जा रही है, मगर आलम यह है कि, गरीबों तक पूरा राशन नहीं पहुंचता, कोरोना महामारी के समय घर पर बैठे लोगों को खाने के लाले पडे रहे, हालही में राशन वितरण घोटाला सामने आया जिसमें राशन दुकानों को वितरित किये जाने वाले राशन में लापरवाही कर कुछ अफसर, नेता, ट्रांसपोर्टस के साथ मिलकर, गरीबों के मुंह से निवाला छीन रहे हैं, पिछले दिनों भोपाल में फूड कार्पोरेशन के कुछ अधिकारियों को रिश्वत लेते पकडा गया है, सीबीआई जांच में यह बात भी सामने आई है कि एफसीआई के इस घोटाले में कुछ राशन वितरित करने वाले ट्रांसपोर्टस की मिलीभगत भी है, मगर मामला अभी तक दबा है, बहुजन समाज पार्टी जबलपुर द्वारा राज्यपाल महोदय को पत्र भेजकर मामले में लीपापोती करने वालों पर जल्द कार्यवाही की मांग की गई है, बसपा जिला अध्यक्ष एड लखन अहिरवार ने बताया है की इस घोटाले के तार जबलपुर, नरसिंहपुर, कटनी,सिवनी, बालाघाट आदी से जुडे हैं और ट्रांसपोर्टस लंबे समय से जमे हुये हैं, कई तो पहले से ब्लैक लिसटेड हैं फी भी इन पर मेहरबानी होती है. जबकी समाचार पत्रों में आई सूचना के अनुसार कुछ संचालकों के विरुद्ध वारंट जारी हो चुके हैं मगर वे आज भी फरारी काट रहे हैं, बसपा जिला एड लखन अहिरवार,दिनेश कुशवाहा, महासचिव राकेश समुंदरे, राकेश चक्रवर्ती, मनीष शर्मा,आशा गोटिया, रिषभ साठे,भोले शंकर नरेंद्र बेन, ने राज्यपाल से इस मामले में दखल देकर कार्यवाही करने मांग की है.



