जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पीड़ित मानवता की सेवा और जनसेवा के लिए समर्पित थे बाबूजी: विधायक विनय सक्सेना

जबलपुर दर्पण। पीड़ित मानवता की सेवा और जनसेवा के लिए समर्पित थे बाबूजी उन्होंने जबलपुर जेल में रहकर स्वतंत्रता आंदोलन को नयी दिशा दी। पीड़ित मानवता जनसेवा के इस कार्य को उनके परिजन व लोकमत पत्र समुह आगे बढ़ा रहा है। उक्ताशय ये विचार उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय सक्सेना ने स्वतंत्रता सेनानी जवाहरलाल दर्डा जी की जयंती के अवसर में विक्टोरिया चिकित्सालय में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में व्यक्त किये। इस मौके पर उन्होंने विक्टोरिया चिकित्सालय में तीन मंजिला का रैम्प बनाने की स्वीकृती दी साथ ही बच्चों के लिए एक आईसीयू भवन बनाने की सहमति लोकमत समूह द्वारा दी गई है। इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार परिषद के प्रदेश महामंत्री गंगाचरण मिश्रा ने पुष्पाजंलि अर्पित करते हुएकहा कि स्वतंत्रता संग्राम दौरान बाबूजी को जबलपुर को 19 माह जबलपुर जेल में रखा गया था। जबलपुर में रहकर बाबूजी ने इस स्वंतत्रता के महासंग्राम को नयी दिशा दी, बाबजी पत्रकारिता के पितृपुरुष भी थे, उन्होंने लोकमत समाचार पत्र शुरू किया जो आज जनमानस की आवाज़ बन गया है। कार्यक्रम के प्रारंभ में आईसीयू भवन के बाहर स्थापित बाबूजी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण पुष्पांजलि विधायक विनय सक्सेना, कॉग्रेस नेता कदीर सोनी, सीएमएचओ डॉ रत्नेश कुरारिया, सिविल सर्जन डॉ चन्द्रभूषण अरोरा, आरएमओ डॉ पंकज ग्रोवर, डॉ धीरज दावंड़, श्रमजीवी पत्रकार परिषद के प्रदेश महासचिव गंगाचरण मिश्र, शुभम शुक्ला ने अर्पित की। पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद मरीज़ों को फल वितरित किये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page