जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कन्या के विवाह पर उपहार स्वरूप भेंट की सामग्रियाँ..

जबलपुर दर्पण। सुखदुःख परिवार द्वारा बरगी सालीवाड़ा निवासी कन्या के विवाह के अवसर पर उनकी माँ को शिवम तिवारी , दीपक दुबे एवं हर्ष तिवारी व अन्य सहयोगियों के सहयोग से प्राप्त आवश्यक सामग्रियाँ उपहार स्वरूप भेंट की। सुखदुःख परिवार ऐसे समाजसेवा के कार्य निरंतर समय समय पर करते आ रहा है, उसी क्रम में आज एक निर्धन कन्या के विवाह पर घर गृहस्थी की सारी सामग्रियाँ इनके द्वारा कन्या की माँ को सौंपकर निजी वाहन से उनके निवास स्थान तक पहुंचाई गईं।इस अवसर पर पवन तिवारी, श्रीमती नेहा शर्मा, भोलेशंकर सोनी, महेश बजाज, प्रशांत गुप्ता, मनीष विश्वकर्मा, गोलू मतानी, विजय ठाकुर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page