अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

खितौला थाने दो पक्षों में मार पीट,व सिहोरा थाने में चाकू मारकर युवक फरार

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। जबलपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में लगातार बढ़ते अपराध से जबलपुर पुलिस अधीक्षक भी हैरान हैं । ताजा मामला -सोमवार की रात्रि 10 बजे के बाद खितौला एवं सिहोरा थाने में अलग अलग घटनाओं को लेकर अपराध दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी गई हैं। पहला मामला खितौला थाने के अंतर्गत हैं – खितौला थाना क्षेत्र के पहरेवा में रात्रि 10:12 बजे के दौरान दो पक्षों में दारू पीकर मार पीट करने को लेकर अपराध क्रमांक – 294,306 ,107 की धारा के तहत आरोपी सुनील व बबलू गोटियां के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। खितौला थाने में प्राप्त जानकारी में बताया कि धर्मेंद्र पिता गोविंद साहू निवासी पिपरिया मझौली थाना क्षेत्र खितौला में शिकायत दर्ज कराई है कि दो पक्षों में मारपीट की शिकायत दर्ज हुई हैं। वहीँ दूसरी घटना सिहोरा थाना क्षेत्र में घटित हुई – सिहोरा थाने में सोमवार की रात्रि 11बजे के दौरान इमहलपुरा मोहल्ला में नाबालिग लड़के को चाकू मारकर वहाँ से फरार हो गया । घटना को लेकर पूरी रात पुलिस आरोपी युवक की तलाश करती रही लेकिन आरोपी गिरप्त से दूर है ।घायल का मुलायजा कराकर जाँच पड़ताल शुरू कर दी गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page