आदिवासी परिवारों को मूलभूत सुविधाएं सहित मकानों के पट्टे प्रदान करने बसपा ने उठाई मांग

जबलपुर /पनागर। बहुजन समाज पार्टी पनागर द्वारा पनागर तहसील में सिंगौद ग्राम के लगभग 50 आदिवासी, पिछड़े परिवारों को मकान के पट्टे सहित मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने का मांग पत्र तहसीलदार पनागर नीता कोरी को सौंपा, बसपा पनागर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी ने बताया की लगभग 35 वर्षों से अधिक समय से सिंगौद गांव के सरकारी स्कूल के पीछे रहने वाले अनुसूचित जनजाति पिछड़े वर्ग के 50 परिवारों को सरकार से मिलने वाली सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है, विधवा पेंशन, गरीबी रेखा कार्ड, पानी नाली कोई सुविधा पंचायत ने नहीं दी पंचायत के सह सचिव, कोटवार महिलाओं को गालियां देकर भगा देते हैं, लंबे समय से पट्टे की मांग कर रहे इन परिवारों के हक के लिए आज बहुजन समाज पार्टी जिला अध्यक्ष एड लखन अहिरवार के नेतृत्व में बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा पनागर तहसील में विरोध प्रदर्शन कर नारे बाजी की, पंचायत के सचिव, कोटवार को हटाने सहित गरीबों को मकानों के पट्टे दिये जाने, और आवाय योजना के तहत पक्के मकान बनाने सहायता सहित मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने की मांग की, जिसको गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार पनागर नीता कोरी ने तुरंत सभी की सूची बनवाई एवं एक विधवा महिला का अलग से आवेदन लेकर पेंशन शुरू करने के लिए आदेश दिये एवं आश्वासन दिया है कि जल्द ही इन आदिवासी परिवारों को जरुरी सुविधायें दी जायेगी.इस दौरान बसपा जिला अध्यक्ष एड लखन अहिरवार, नगर महासचिव चंदमणी वर्मा,एड राकेश चौधरी, नरेंद्र चौधरी, जवाहर अहिरवार, मदन कोल,विनोद प्रकाश, गेंदालाल, प्यारेलाल सूर्यवंशी, जमुना प्रसाद, राजेंद चौधरी, प्रेम रजक,दिलीप सिंह, जितेंद्र चौधरी, कलीबाई, राधा बाई, मंगल सिंह, सहित बडी संख्या में पीडित परिवार उपस्थित रहे।



