डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण
जिपं अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की प्रबल दावेदारी, तो कांग्रेस में दिख रही गुटबाजी

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव तीन चरणों में शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराए गए हैं, अब मतदान कराने की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। मतदान केंद्रों से मिले रूझानों को अंतिम परिणाम मानकर प्रत्याशी जीत हार भी स्वीकार कर चुके हैं। इन सबके बीच अब जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर घमासान मचा हुआ है। गौरतलब है कि जिला कांग्रेस में गुटबाजी साफ दिख रही है, जिससे भाजपा को फायदा मिल सकता है।



