रक्षा संस्थान के कर्मचारियों ने आज मनाया काला दिवस

ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन पाठक ने बताया कि 8 जुलाई को देश के हर रक्षा संस्थान में कार्यरत हर सिविलियन रक्षा कर्मचारी ने काला दिवस मनाया। ज्ञात हो गत सप्ताह केंद्र सरकार द्वारा ऑर्डीनेंस फैक्ट्रीयों के निगमीकरण विरोध में ऑर्डीनेंस फैक्ट्री कर्मचारियों द्वारा 26 जुलाई से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को रोकने के लिए आवश्यक रक्षा सेवाएं अध्यादेश 2021 लागू कर रक्षा कर्मचारियों का हड़ताल का अधिकार खत्म कर दिया । आवश्यक रक्षा सेवाएं अध्यादेश 2021 के विरोध में देश के हर रक्षा संस्थान में प्रदर्शन नारेबाजी काले वेज काले झंडे द्वारा अध्यादेश का विरोध किया गया। जबलपुर स्थित रक्षा संस्थानों में भी विभिन्न तरीकों AIDEF,INDWF, AIBDEF, BPMS,NPDEF से संबद्ध यूनियनो के कर्मचारी नेताओं द्वारा काला दिवस मनाया।



