जबलपुर दर्पणमण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

पेट्रोल डीजल बढ़ती महंगाई व नेमावर की घटना के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस

पेट्रोल डीजल रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों व बढ़ती महंगाई से आम जनता त्रस्त है। आम जनता की इस समस्या को लेकर कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर लगातार प्रदर्शन कर रही है। बीते दिनों घुघरी व मवई में प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को विधानसभा मुख्यालय बिछिया में आंदोलन धरना प्रदर्शन किया गया। इस आंदोलन में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी जबलपुर विधायक विनय सक्सेना ने केंद्र व राज्य की सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए महंगाई व भ्रष्टाचार को लेकर जनता की हर लड़ाई लड़ने की बात कही। स्थानीय समस्याओं को लेकर चेतावनी भरे लहजे में शीघ्र निराकरण की मांग की गई अन्यथा उग्र प्रदर्शन की बात भी कही गई। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा ने कहा कि सरकारें जनता से सीधी लूटपाट कर रही हैं। जानबूझकर आदिवासियों की हत्याएं करवाई जा रही हैं बलात्कारियों को संरक्षण दिया जा रहा है। स्कूलों को बंद रखकर अनपढ़ बनाये रखने की साजिश की जा रही है लेकिन हम ये सब नहीं होने देंगे, हर मोर्चे पर आम जनता की लड़ाई लड़ेंगे। दिन हो रात हो, आम जनता की समस्या के लिए हम खड़े रहेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी ने कहा कि जनता के लिए काम करने वाली सरकारें अब पूंजीपतियों के लिए काम कर रही हैं अपराधियों के लिए काम कर रही हैं। अपराधी खुलेआम घूमते हैं लेकिन इस सरकार ने उन्हें संरक्षण दिया हुआ है। महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है लेकिन राहत देने का काम नहीं किया जा रहा है। निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले ने कहा कि सरकार फेल हो चुकी है, उनके भक्त जबरन झूठी वाहवाही में लगे हैं। जनता का दिवाला निकल चुका है लेकिन सरकार बहरी हो गई है। इस सरकार का इलाज अब कांग्रेस पार्टी करेगी और ऐसा करेगी कि ये अब कभी सरकार में नही आ पाएंगे।
रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन-सभा कार्यक्रम के पश्चात गांधी चौक से सैकड़ों कार्यकर्ताओं व आम जनता की उपस्थिति में विशाल रैली निकाली गई। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। रैली के पश्चात राष्ट्रपति व जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें पेट्रोल डीजल रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों को कम करने, महंगाई कम करने, नेमावर की घटना आरोपियों को सरेआम फांसी देने, कोरोनाकाल में मृत हुए नागरिकों को 4 लाख रुपये मुआवजा देने, बिजली बिलों की दरें कम करने व कोरोनाकाल में दिए गए भारी भरकम बिजली बिल की पटाई गई राशि नागरिकजनों को वापस करने, खाद बीज की उपलब्धता करवाने, बिजली कटौती बंद करने, बिछिया जलाशय का गेट सुधार करवाने, बिछिया बायपास निर्माण करवाने, ग्रामों में सड़कों का निर्माण करवाने सहित अवैध शराब का व्यापार बंद करवाने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने के पश्चात कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया और जमकर नारेबाजी की गई।
ये रहे उपस्थित-इस दौरान जिला कांग्रेस प्रभारी जबलपुर विधायक विनय सक्सेना, बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रागिनी परते, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष जैन, जनपद अध्यक्ष कौशल्या मरावी, राजेश्वरी मनोटिया, लोकसभा प्रत्याशी कमल सिंह मरावी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी, हरि कुलेश, अरविंद कुशराम, संतोष रानू हरदहा, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विकास साहू, शिवानन्द गोस्वामी, जोशसिह ठाकुर, मोहन पटेल, अशोक राजपूत, डमरू राजपूत, झब्बू भाईजान, जितेंद्र दीक्षित, कवींद्र पटेल, समीर झा, दुर्गेश झारिया, धनसिंह कुंजाम, खुदीराम धुर्वे, भगत वलके, टेकराम राय, चमन यादव, शशांक गोस्वामी, अमन राजपूत, टोनी मिश्रा, निखिल राजपूत, टीका तुमराली, विनीत टांडिया, महेंद्र डोंगरे, सौरभ साहू, इरशाद खान, राधेशाह मरावी, इमरान खान, घनश्याम अहिरवार, संतोषी मोंगरे, सरफराज खान, कुलदीप कछवाहा, अक्षत झारिया, पार्षद हनी बर्वे, मृत्युंजय तिवारी, शिवम तिवारी, आलोक पटेल सहित सभी मंडलम सेक्टर के अध्यक्ष, सभी मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष, पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित सैकड़ो की संख्या लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page