लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निवास पर प्रभारी मंत्री का आगमन

प्रदेश के वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह ने शनिवार को राज्यसभा सांसद एवं लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सोनी से उनके निवास तपस्या पर सौजन्य भेंट की ।
उन्होंने यहाँ लोकतंत्र सेनानियों से सौजन्य भेंट कर चर्चा की और उनके संस्मरण सुने। प्रभारी मंत्री के आगमन पर अक्षत सोनी ने वन मंत्री डॉ शाह का तिलक लगाकर और शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। अक्षत ने विधायक जालम सिंह पटेल एवं जिला भाजपा अध्यक्ष आभिलास मिश्रा का भी स्वागत किया। लोकतंत्र सेनानियों अन्य जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने भी पुष्प माला पहनाकर वन मंत्री का स्वागत किया।
इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी पूरन लाल राय, रमेश कोचर, संतोष तिहैया, चौधरी हीरेन्द्र सिंह, लेखचन्द कोचर, , सतीश जैन, विजय सोनी, रशीद भाई, लालचंद रैकवार , कमलेश कौरव, अखिलेश ज्योतिषी मौजूद रहे।



