खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशवायलर न्युज
शनि अमावस्या पर किया गया विशाल भंडारे का आयोजन।

शनि अमावस्या पर किया गया विशाल भंडारे का आयोजन।
सिद्ध शनिधाम न्यू रामनगर अधारताल में की गई महाआरती।
जबलपुर। न्याय के देवता शनि देव जी महाराज की विशेष पूजा अर्चना और महा आरती का आयोजन शनि अमावस्या के दिन किया गया। वार्ड नंबर 74, न्यू राम नगर अधारताल स्थित सिद्धि शनि धाम। महा आरती के आयोजन के दौरान लोगों ने भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी दौरान एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया और इस भंडारे में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारत सिंह यादव, शनि धाम समिति के सदस्य नितिन महाराज, मोनू नामदेव, रंजीत विश्वकर्मा,प्रेम रजक, दीपू रजक, लक्ष्मी शुक्ला, दीपक शर्मा, नितिन श्रीवास्तव, चंदन चंदसोरिया के साथ भक्तगण मौजूद थे।



