डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

शुलभ शौंचालय बनवाने नगर पंचायत के जिम्मेदार नहीं कर रहे कोई ठोस पहल

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो।जिला मुख्यालय के पुरानी डिंडोरी में सुलभ शौचालय ना होने से स्थानीय व्यापारी सहित राहगीर लम्बे समय से परेशान हैं, बावजूद नगर पंचायत के जिम्मेदार लोग अंजान बने हुए हैं। गौरतलब है कि डिंडोरी-अमरकंटक मार्ग पर पुरानी डिंडोरी में सार्वजनिक शुलभ शौचालय नहीं हैं, जिससे लोगों की परेशानी लंबे समय से बनी हुई है। बताया गया कि स्थानीय व्यापारियों ने शासन प्रशासन से सुलभ शौंचालय बनवाने की मांग भी की जा चुकी है, बावजूद अभी तक इस ओर कोई पहल होता नहीं दिख रहा। गौरतलब है कि नगर परिषद आमला द्वारा वर्षों पहले औपचारिकताएं निभाने शौचालय का निर्माण कार्य करवाया गया था, लेकिन देखरेख, साफ-सफाई व अनुचित स्थान पर होने के चलते शौचालय हटवा दिया गया है, जिसके बाद से ही शौचालय का निर्माण कार्य नहीं कराया गया है।आरोप है कि जिला मुख्याल के चिन्हित स्थानों में सुलभ शौचालय बना हुआ है, लेकिन पुरानी बस्ती व जिला मुख्यालय के बीच बाजार में सुलभ शौचालय बनवाने की पहल नहीं हो रही। स्थानीय व्यापारियों ने जल्द से जल्द चिन्हित स्थानों में सुलभ शौचालय बनवाए जाने की मांग की गई है,ताकि लोगों को हो रही परेशानियों से निजात मिल सके तथा स्वच्छ भारत अभियान को अमल में लाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page