डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
कलेक्टर रत्नाकर झा ने निर्माण कार्य संबंधी मामलों को लेकर किया समीक्षा बैठक

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कल बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रखी गई। जिला कलेक्टर द्वारा रखी गई बैठक के दौरान जिले के सभी संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में सभी अधिकारी कर्मचारियों को समय सीमा में निर्माण कार्य को पूरा करने को कहा गया है साथ ही जिले में चल रहे निर्माण कार्यों में अधिकारी जाकर निरीक्षण कर गुणवत्ता युक्त निर्माण कार्यों को करवाने को कहा गया है। गौरतलब है कि 17 जुलाई को मध्यप्रदेश शासन के शिक्षा मंत्री व प्रभारी मंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां संबंधी चर्चा किया गया।



