जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कोविशील्ड की प्रथम एवं द्वितीय डोज लगभग 400 लोगों को लगाई

जबलपुर। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी एवं जबलपुर सांसद माननीय राकेश सिंह ठाकुर एवं जबलपुर जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष जी.एस.ठाकुर के मार्गदर्शन पर पूर्व विधानसभा भाजपा नेता रत्नेश सोनकर के आवाहन पर 19 जुलाई 2021 दिन सोमवार को डॉ राधाकृष्णन वार्ड सिंधी कैंप भान तलैया मे वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया । वैक्सीनेशन शिविर में आए हुए लोगों को पीने के लिए साफ पानी उन्हें उनके स्थान पर समय समय पर वितरित की तथा बैठने के लिए कुर्सियों की लाइन लगाई गई ताकि वैक्सीनेशन में वृद्ध बुजुर्ग महिलाओं को खड़े होकर परेशान न होना पड़े साथ ही सैनिटाइजेशन करते हुए कोविशील्ड की प्रथम एवं द्वितीय डोज लगभग 400 लोगों को लगाई गई । क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखते हुए वैक्सीनेशन शिविर का आगे भी प्रयास जारी रहेगा । इस अवसर पर पूर्व विधानसभा भाजपा नेता रत्नेश सोनकर, पूर्व पार्षद श्रीमती माधुरी सोनकर, शैलेश लोधी, राधेश्याम सतनामी, कैलाश चक्रवर्ती, सुभाष गुप्ता, राम प्रसाद उर्फ गोलू उपाध्याय, आकाश चौरसिया, नंदिनी चौधरी, गोलू सोनकर, नीरज साकेत आदि सभी कार्यकर्ता वैक्सीनेशन शिविर में उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page