कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

कृषि विज्ञान केंद्र कटनी में एक दिवसीय जैविक खेती पर प्रशिक्षण एवं किसान गोष्ठी का कार्यक्रम संपन्न

कटनी दर्पण। कृषि विज्ञान केंद्र कटनी एवं जागृति युवा मंच समिति एन जी ओ के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं किसान गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ ए.के तोमर के मार्ग निर्देशन मैं एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की उपस्थिति जिसमें डॉ. आर. के. मिश्रा, डॉ आर.पी बेन डॉ संदीप चंद्रवंशी एवं श्रीमती प्रियंका धुर्वे उपस्थित थे कृषि विज्ञान केंद्र कटनी द्वारा जैविक खेती पर किसान गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित एवं जिसने कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, जागृति युवा मंच समिति के पदाधिकारी एवं किसानों की उपस्थिति थी तकनीकी सत्र में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ एके तोमर ने जैविक खेती की महत्वता पर कृषकों को विस्तृत जानकारी दीऔर राइजोबियम, एजोटोबेक्टर, पी. एस. बी., डीकंपोजर, बायो डाइजेस्टर के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ उसके उपयोग की विधि एवं महत्व पर जानकारी दी। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आर. के. मिश्रा ने जैविक अवयव, नाडेप खाद, केंचुआ खाद, अजोला एवं जैविक कल्चर के बनाने की विधि के साथ-साथ उसको उपयोग करने की तकनीकी एवं महत्व पर प्रकाश डाला। केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर आरपी बेन ने एकीकृत कृषि की संभावना एवं कीट व्याधि नियंत्रण की जैविक विधियों की तकनीकी जानकारी के साथ-साथ इसका मानव जीवन पर प्रभाव के महत्व पर प्रशिक्षण दिया। श्री संदीप चंद्रवंशी मौसम विशेषज्ञ ने जैविक खेती में मौसम का महत्व की जानकारी के साथ इसकी महत्ता पर किसानों को प्रशिक्षण दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page