डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने औपचारिकताएं निभाकर दर्ज करवाया विरोध

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज।पिछले दिनों 19 जुलाई सोमवार को प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर मोहन यादव के डिंडोरी आगमन के दौरान क्षेत्रीय विधायक ओमकार मरकाम द्वारा मंत्री से मिलने की जिद पर राजनीतिक बखेड़ा खड़ा करने के मामले में जिला युवा कांग्रेस के आवाहन पर कल बुधवार को जिला कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा गांव ,कस्बा, नगर, मोहल्ले सहित जनपद मुख्यालयों में जिला प्रशासन व प्रदेश शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मंत्री यादव का जगह-जगह पुतला दहन किया गया। गौरतलब है कि जिला प्रशासन के द्वारा की गई अभद्रता के आरोप मैं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का पुतला दहन कार्यक्रम कार्यकर्ताओं ने औपचारिकताएं निभाते हुए पूरी की। बताया गया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध दर्ज कराने के लिए जगह-जगह पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। बताया गया कि एक जगह पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के दौरान उल्टा शासन प्रशासन के समर्थन में नारे लगने लगे, हालांकि जिसे बाद में सुधारा गया और पुनः सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। राजनीतिक जानकारों की माने तो विधायक ओमकार मरकाम के द्वारा मंत्री के आगमन के दौरान हुए राजनीतिक घटनाक्रम के में विधायक का मंत्री से गले मिलना, भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेना और कृषि विभाग से संबंधित एक पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम मैं शामिल होना इन सबके बाद प्रसन्न मुद्रा की स्थिति में सोशल मीडिया पर मंत्री के साथ फोटो अपलोड करवाना क्या कहता है.. इन राजनीतिक घटनाक्रमों के बाद भी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करवाना केवल राजनीतिक हथकंडा हो सकता है। उच्च शिक्षा मंत्री श्री यादव के जिले में प्रथम नगर आगमन के दौरान भूमि पूजन व लोकार्पण कार्यक्रमों में दिन भर हुए राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर जिला भाजपा पत्रकार वार्ता करके मामले में सफाई भी दे चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page