जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

सिहोरा सिविल अस्पताल में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाये

जबलपुर/सिहोरा। जिले की सीमा से लगे हुए सिहोरा सिविल अस्पताल में  सिहोरा स्थित जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के प्रयास  मंगलवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रत्नेश कुररिया ने अस्पताल पहुंचकर नव निर्माण कार्य का निरीक्षण किया । साथ ही अधिकारी ने इस अस्पताल में निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट , सेंट्रल लैब, गेट निर्माण कार्य  एवं बच्चा वार्ड, दस्तक अभियान का मौके पर निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य को समय सीमा पर पूरा कराए जाने के निर्देश बीएमओ डॉ राघवेंद्र प्रसाद त्रिपाठी को दिए । वहीँ सिहोरा सिविल अस्पताल में अन्य सुविधाओं की बात रखते हुए अस्पताल में पुलिस चौकी की इस दौरान रखी गई । जिससे अस्पताल में मध्य रात्रि में डॉक्टर नर्स स्टाप से बात विवाद जैसी समस्या से बचा जा सके । इस दौरान डॉ राघवेंद्र प्रसाद त्रिरपाठी, डॉ आर्यन तिवारी, डॉक्टर हरयदेश पांडे, डॉक्टर सुनील लटियार अस्पताल प्रबंधक नरेश शुक्ला स्टाफ, सुरेंद्र दुबे ,महादेव पटेल के साथ अन्य लोगों की उपस्थित रही।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर जबलपुर मध्यप्रदेश 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page