डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

वन परिक्षेत्र बजाग के जंगलों में चल रहा कूप विदोहन, अर्ध आयु के पेड़ों को काटने के आरोप

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के बजाग वन परिक्षेत्र अंतर्गत शीतलपानी के जंगल में कक्ष क्रमांक 507ए के दर्जनों हरे भरे अल्प आयु के पेड़ों को काटने की बड़ी तैयारी वन विभाग द्वारा कर ली गई है,जिसके लिए बकायदा वन विभाग की टीम द्वारा चिन्हित पेड़ों पर मार्किंग भी कर दी गई है, जिसे अब इन दिनों पेड़ों को काटने का काम शुरू हो गया है।गौरतलब है कि एक तरफ जहां शासन प्रशासन वृक्षारोपण कर बंजर भूमि को हरा-भरा करने के सभी सार्थक प्रयास कर रही है,तो वहीं दूसरी वन विभाग द्वारा ही कम उम्र के पौधों को मार्किंग कर काटने का काम शुरू कर दिया गया है, जो कई तरह के सवाल खड़ा कर रहा है। धरती बचाओ, जंगल बचाओ जन जागरण समिति के संचालक व लंबे समय से जंगलों को संरक्षित करने वाले अरविंद बाबा ने आरोप लगाया कि वन विभाग द्वारा अर्ध आयु के स्वस्थ पेड़ों को बारहमासी नाला किनारे के लगभग 16 मीटर की दूरी तक के सैकड़ों पेड़ों को कटाई का काम शुरू कर दिया गया है।इन दिनों जंगल के अल्प आयु के सैकड़ों पेड़ों को नियम कानून के दिशा निर्देशों के विपरीत पेड़ों की कटाई का काम किया जा रहा,जिससे पर्यावरण पर विपरीत असर पड़ने के आसार दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जंगल के अल्प आयु, स्वास्थ्य हरे भरे पेड़ व औषधीय पौधों को कटने से रोक लगाए जाने की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page