जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

जिला प्रशासन ने दिये निर्देश ,ई मंडी पोर्टल पर सभी किसानों के दस्तावेजों सहित मोबाइल नंबर प्रविष्ट करना होगा अनिवार्य 

जबलपुर/सिहोरा । जिला अधिकारी के निर्देश पर सिहोरा कृषि उपज मंडी समिति सचिव रजनी वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए सभी किसानों को अवगत करवाया जा रहा है कि जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के आदेशानुसार समस्त किसानों को ई मंडी पोर्टल पर कृषि उपज मूंग एवं उड़द की मण्डी गेट प्रवेश एंट्री के समय किसान का नाम, पिता का नाम ,पता के साथ साथ आधार नंबर एवं मोबाइल नंबर प्रविष्ट कराना अनिवार्य  किया गया है। जिसमे सभी कृषक बंधूओ को सूचित कर आग्रह किया जाता है कि कृषक आधारित अपनी कृषि के साथ आधार कार्ड एवं मोबाईल नंबर मण्डी  प्रांगण सिहोरा मे प्रवेश के समय असुविधा से बचने के लिए साथ मे रखे। साथ ही जिन किसानों के पास ये जानकारी नहीं प्राप्त हुई हैं वह किसान भी सिहोरा कृषि मण्डी सचिव रजनी वर्मा से सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर जबलपुर मध्यप्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page