अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

धारणाधिकार योजना के अंतर्गत अधिभोगियो को जारी किए जाएंगे पट्टे

अनूपपुर अपर कलेक्टर ने बताया कि शासन की धारणाधिकार योजना के अंतर्गत नगरीय क्षेत्रों में स्थित शासकीय भूखंडों पर काबिज ऐसे अधिभोगी जो कि 31 दिसंबर 2014 या उसके पूर्व निर्विवाद रूप से अधिपत्य में चले आ रहे हैं, को चिन्हित कर शासन के नियमानुसार उन्हें स्थाई पट्टे/भूस्वामी अधिकार पत्र प्रदान किए जाएंगे।

अपर कलेक्टर ने बताया कि अधिभोगियों को ऑनलाइन आवेदन आरसीएमएस पोर्टल पर प्रारूप ख में करना होगा। आवेदन प्राप्त होने एवं सक्षम जांच, कार्यवाही उपरान्त पात्र पाये जाने पर अधिभोगियों को स्थाई पट्टे/भूमि स्वामी अधिकार पत्र प्रदाय करने की कार्यवाही की जावेगी।

इन दस्तावेजों को करना होगा जांच दल के सामने प्रस्तुत-स्थाई पट्टा/भू अधिकार प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए जांच दल के सामने अधिभोगियो को बिजली बिल, जल प्रदाय संबंधित बिल, किसी शासकीय कार्यालय या उपक्रम से भूखंड से संबंधित जारी कोई पत्राचार या अभिलेख प्रस्तुत करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page