संपादकीय/लेख/आलेखसाहित्य दर्पण

भूतभावन शिव का किया जाएगा रूद्रमहा अभिषेक।

जबलपुर। श्रावण मास के चलते आज कमला नेहरू नगर व्यापारी संघ, संपूर्ण ब्राह्मण मंच, संपूर्ण हिंदू श्रंखला चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में भगवान भोलेनाथ के महा अभिषेक की तैयारियों को लेकर विशेष बैठक का आयोजन किया गया। व्यापारी संघ अध्यक्ष धनंजय वाजपेई जी ने बताया कि यह लगातार प्रत्येक सावन सोमवार के सोमवार यह कार्य किया जाएगा। ब्राह्मण मंच के संस्थापक पं. अमित खम्परिया जी ने कोरोना संक्रमण से निवारण हेतु महा रुद्राभिषेक कराने का निर्णय लिया। ट्रस्ट अध्यक्ष शशांक ने बताया कि अभिषेक के चलते महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी किया जाएगा। यह कार्य कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ आयोजित किया जाएगा। अभी प्रथम सोमवार में जलाभिषेक का कार्यक्रम संपन्न हो गया है।द्वितीय श्रावण सोमवार के मास में फिर से महा अभिषेक का कार्यक्रम रखा गया है। जो प्रत्येक पदाधिकारीगणों के साथ मनाया जाएगा। साथ ही साथ यह कार्यक्रम लाइव के माध्यम से भी प्रसारित किया जाएगा जिससे जबलपुरवासी सभी अपने घरों में बैठकर देख सकेंगे।इस मौके पर व्यापारी संघ अध्यक्ष धनंजय वाजपेई जी, ब्राह्मण मंच संस्थापक पं अमित खम्परिया, ट्रस्ट अध्यक्ष शशांक, अरुण मिश्रा यदुवंश मिश्रा, सौरभ पंडा, प्रकाश चंद्र साहू, विजय गुप्ता, सुधाकर मिश्रा आदिजन बैठक पर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page