जबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेश

राम कथा श्रीमद् भागवत सप्ताह में बह रही ज्ञान की गंगा।

भव्य कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ।
जबलपुर। सनातन संस्कृति में धर्मा चरण का प्रचार प्रसार लोगों में निरंतर चलता रहता है। जिस प्रकार जल अपनी शीतलता, सूर्य अपनी रोशनी और ऊष्मा, वायु अपना प्राण तत्व सहज भाव से सभी प्राणियों के बीच बांटती है। उसी तरह कथावाचक और संत हृदय अपने मुखारविंद से ज्ञान की अविरल गंगा संसार के हर प्राणी के लिए बहाते हैं। भगवान राम का एक आदर्श जीवन चरित्र रहा है, वहीं दूसरी तरफ भगवान कृष्ण का पूरा जीवन कर्म का संदेश देता है और कुछ ऐसे ही संदेशों को लेकर कचनार सिटी स्थित सारथी द्वार गेट नंबर 2 मैं समाजसेवी सीमा श्रीकांत पचौरी के आयोजन राम कथा और भागवत पुराण से ज्ञान की गंगा बह रही है। पूजनीय पिताजी स्वर्गीय पंडित भुवनेश्वर प्रसाद पचौरी की प्रेरणा और स्मृति में परम आराध्य ठाकुर बांके बिहारी जी महाराज की असीम अनुकंपा से 21 तारीख से 27 तारीख के बीच होने वाले इस आयोजन का समापन 28 तारीख को विशाल भंडारे के साथ होना है।
भक्तों के बीच राम कथा का वाचन मानस वक्ता पंडित दुर्गा प्रसाद तिवारी करेंगे जबकि भागवत कथा बाल व्यास ठाकुर अनिकेत कृष्ण शास्त्री करेंगे। जिन्हें संस्कृत भाषा के 22,000 श्लोक कंठस्थ हैं। इनकी विद्वता और ज्ञान का लाभ संस्कारधानी वासियों को होने जा रहा है। कथा प्रतिदिन शाम को भक्तों के बीच होगी। इस रामकथा और भागवत कथा आयोजन का एक भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ कथा स्थल से ढोल नगाड़ों के साथ कचनार सिटी पहुंचे यजमानों ने कचनार सिटी के विशाल शिव मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना की और वहीं से बाल गोविंद भगवान श्रीकृष्ण और श्रीमद्भागवत को अपने सिर पर रखकर महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली इसके साथ ही दोनों आचार्यों का विधिवत पूजन अर्चन और सम्मान किया गया साथ ही फूलों से सजी एक गाड़ी में पूरे क्षेत्र में उनकी भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस संगीतमय राम कथा और भागवत कथा का पुण्य लाभ लेने के लिए श्रीमती सीमा पचौरी पंडित श्रीकांत पचौरी समाजसेवी सीमा पचौरी आदित्य पंचोली और प्रणव पचौरी ने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं से कथा स्थल पर आने का निवेदन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page