डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

रोको-टोको अभियान चलाकर मास्क न पहनने वालों से वसूले गए 5 हजार 900 रूपए

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला कलेक्टर रत्नाकर झा के निर्देशन में एसडीएम डिंडौरी महेश मण्डलोई ने नगर पंचायत डिंडौरी में रोको-टोको अभियान चलाकर बिना मास्क पहने घूमने वाले लगभग 59 व्यक्तियों पर चलानी कार्रवाई की गई है। चलानी कार्यवाही में प्रत्येक व्यक्ति से 100-100 रूपए के हिसाब से 5 हजार 900 रूपए की वसूली की गई है। बताया गया कि रोको टोको अभियान अंतर्गत जिला कलेक्टर के निर्देशनों के बाद एसडीएम डिंडौरी मण्डलोई के द्वारा सड़कों में उतारकर चलानी कार्रवाई की जा रही है, तथा बिना मास्क पहने लोगों को मास्क का वितरण भी किया जा रहा है। शासन प्रशासन लगातार कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क न पहनकर घूमने वाले व्यक्तियों को हमेशा मास्क पहनने की समझाईस दी जा रही है, बावजूद कुछ लोग बेपरवाह बने हुए नजर आ रहे हैं। बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल लागू है, प्रत्येक व्यक्ति को हमेशा मास्क पहनना और सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है,कोई भी व्यक्ति बिना मास्क पहने घर से बाहर न निकलें, बिना मास्क पहनें घूमने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी व्यक्तियों को मास्क पहनना जरूरी है, इसलिए सभी लोगों मास्क पहनें और सुरक्षित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page