वाटर स्पोर्ट्स एकेडमी भोपाल में जिले के 75 खिलाड़ी हुए सम्मिलित

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। मध्य प्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा मध्य प्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी भोपाल वर्ष 2022—23 हेतु वाटर स्पोर्ट्स एकेडमी की सेलिंग एवम रोइंग विधा के लिए प्रतिभा चयन का आयोजन 22 जून 2022 को इंडोर खेल परिसर कलेक्ट्रेट परिसर डिंडोरी में किया गया। बताया गया कि उक्त प्रतिभा चयन में दलबीर सिंह राठौर मुख्य प्रशिक्षक एवं तकनीकी सलाहकार वाटर स्पोर्ट्स रोइंग अनिल शर्मा प्रशिक्षक सेलिंग, अशोक कुमार बीच मास्टर, शेखर बाथम लाइफगार्ड्स वाटर स्पोर्ट्स सेंटर भोपाल द्वारा उपस्थित खिलाड़ियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण किया गया। गौरतलब है कि प्रतिभा चयन कार्यक्रम में जिले के 75 बच्चों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। उक्त प्रतिभा चयन कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी श्री कृष्ण कुमार चौरसिया, कुमारी आरती सोंधिया, संतोषी यादव, लक्ष्मी वनावल, नारायण सिंह मरावी , सुखना सिंह पंड्राम, सुनीता धुर्वे, रोशन बाबू झारिया, राजकुमार धुर्वे सहित सभी युवा समन्वयक मौजूद रहे। जानकारी अनुसार 22 जून 2022 को इंडोर खेल परिसर कलेक्ट्रेट परिसर डिंडोरी में किया गया। उक्त प्रतिभा चयन में दलबीर सिंह राठौर मुख्य प्रशिक्षक एवं तकनीकी सलाहकार वाटर स्पोर्ट्स रोइंग, अनिल शर्मा प्रशिक्षक सेलिंग, अशोक कुमार बीच मास्टर, शेखर बाथम लाइफगार्ड्स वाटर स्पोर्ट्स सेंटर भोपाल द्वारा उपस्थित खिलाड़ियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण किया गया। प्रतिभा चयन कार्यक्रम में जिले के 75 बच्चों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। उक्त प्रतिभा चयन कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी कृष्ण कुमार चौरसिया, कुमारी आरती सोंधिया, संतोषी यादव, लक्ष्मी वनावल, नारायण सिंह मरावी , सुखना सिंह पंड्राम, सुनीता धुर्वे, रोशन बाबू झारिया, राजकुमार धुर्वे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



