डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आरबीआई चला रहा जागरूकता अभियान

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के गांवों को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए आरबीआई के द्वारा चलाए जा रहे हैं मनीवाइज वित्तीय साक्षरता के तहत अपराजिता महिला संघ के माध्यम से सभी उपस्थित सभी विद्यार्थी को बैंको द्वारा संचालन, विभिन्न शिक्षा ऋण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई है। प्रधान मंत्री जीवन ज्योति योजना, बीमा सुरक्षा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या सम्रद्धि योजना के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि डिजिटल बैंकिंग के माध्यम से एटीएम लेन देन यू पी आई एन ई एफ टी , बायोमेट्रिक लेन देन से जुडी सतर्कता रखने के बारे मे जानकारी दी, साथ मे ऑनलाइन ऑफलाइन बैंक धोका धड़ी से बचने के लिए जागरूक कराया गया। गौरतलब है कि कैरियर गाइडेंस और समय के महत्व पर LDM सर द्वारा महत्व पूर्ण जानकारी साझा किया गया। जिसमे JEE, NET के अध्ययन रत स्टूडेंट कों एजुकेशन लोन संबंधी जानकारी दिया गया, जिसमे बच्चो का मनोबल ऊंचा कर आगे की पढ़ाई हेतु बेतर मार्गदर्शन दिया गया। सेंट्रल बैंक डिंडोरी के माध्यम से बैंकों व वित्तीय साक्षरता संबंधित जागरूकता वर्धन हेतु अपराजिता महिला संघ के द्वारा संचालित मनीवाइज वित्तीय साक्षरता केंद्र शाहपुरा के द्वारा दिनांक 22 जून 2022 को जिला डिंडोरी शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय डिंडोरी में रिजर्व बैंक के निर्देश पर वित्तीय साक्षरता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री ललित जिला के LDM, मोहन चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वित्तीय साक्षरता केंद्र के कलस्टर कोर्डिनेटर घनेंद्र सिंह कटरे के द्वारा किया गया तथा वित्तीय साक्षरता केंद्र शाहपुरा के द्वारा केंद्र प्रभारी प्रतीक कुमार गुप्ता वित्तीय साक्षरता केंद्र सहायक मोहित तिवारी द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page