आखिल भारतीय विधार्थी परिष्द में विभिन्न मांगो को लेकर RDPG कॉलेज में ताला बंदी कर किया धरना प्रदर्शन

मण्डला। ABVP मंडला के कार्यकर्ताओं ने बंद हुए एलएलबी को इसी सत्र पुनः संचालित करवाने हेतु और आरडीपीजी महाविद्यालय एम ए संस्कृत एम, एम एस सी जूलॉजी , एम ए सोशल साइंस,जैसे विषयो को संचालित करने एवम जिला मुख्यालय मैं ही मॉडल कॉलेज की मांग को लेकर आरडीपी महाविद्यालय मैं ताला लगाकर धरना प्रदर्शन किया साथ ही जिले के अन्य महाविद्यालयो की समस्याओं को शामिल कर 7 सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन मुख्य मंत्री के नाम मौके पर उपस्थित जिला प्रशासन के अधिकारी को दिया गया ।
उक्त ज्ञापन के संबंध मैं जिला संयोजक अंदाज पाठक द्वारा प्रशासन को चेतावनी दी गई की जल्दी से जल्द मांगे पूरी नहीं की जाती है तो पुनः उग्र आंदोलन किया जाएगा।
जिसमे मुख्य रूप से विभाग संयोजक मंगलेश चक्रवर्ती , विभाग सह संयोजक आनंद मरावी,शुभम श्रीवास, दीपांशु,रितिक,राहुल,आकाश, आशीष , अमीषा,उर्वशी,महक,मुस्कान, निकिता, रोशनी ,पूर्णिमा,अभिषेक,समीर,राज ,आर्यन एवम समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



