जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशरोजगार व्यापार दर्पण

टोल नाके पर कंपनी के कर्मचारी कर रहे हैं मनमानी।

टोल नाके पर कंपनी के कर्मचारी कर रहे हैं मनमानी।
वाहन चालकों के साथ की जाती है अभद्रता।
जबलपुर। टोल नाकों पर अक्सर वाहन चालकों को परेशान करने की घटनाएं सामने आती हैं।
एनएचएआई द्वारा बहोरीपार में टोलनाका संचालन के लिए जिस कम्पनी को पथकर वसूली का ठेका दिया गया है। ठेके के संचालन में उस कम्पनी के कर्मचारियों द्वारा काफी अनियमितताएं की जा रही हैं।
इस टोल नाका पर वाहनों से पथकर वसूली के लिए शासन द्वारा निर्धारित शर्तों के आधार पर, कम्पनी को अधिकृत किया गया है। प्रत्येक श्रेणी के लिए वाहनों से शुल्क भी निर्धारित किया गया है। इसके बावजूद टोलनाका के कर्मचारियों द्वारा, निर्धारित राशि से अधिक रकम बिना फास्टटैग वाले ट्रक व अन्य वाहनों से वसूली जा रही है। जिसके कारण रोजाना यहां पर विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। इसके लिए विभाग द्वारा कभी भी जांच पड़ताल नहीं की जाती है।
पथकर की राशि को लेकर प्रतिदिन कई ट्रक व अन्य वाहन चालकों के साथ टोलनाका के कर्मचारियों द्वारा न केवल गाली-गलौच की जाती है। बल्कि प्रतिरोध करने पर उनके साथ हाथापाई और बेसबाॅल के डण्डों से पिटाई की शिकायतें भी हमारे एसोसिएशन को मिल रही हैं। इस क्षेत्र का थाना बरगी यहां से दूर होने के कारण मारपीट व अभद्रता के शिकार वाहन चालकों द्वारा शिकायत नहीं की जा पाती है।

केन्द्र सरकार ने अवैध वसूली व वाहनों के समय बर्बादी को रोकने के लिए ही फास्टटैग की सुविधा शुरु की है। जिन वाहनों में फास्टटैग लगा होता है उन्हें भी अकारण ही रोका जाता है। कई ट्रकों में फल-सब्जी जैसे कच्चे माल होते हैं जिन्हें समय पर डिलेवरी करना ट्रांसपोर्टर्स की जिम्मेदारी होती है, लेकिन ऐसे हालात में समय पर माल नहीं पहुंचने पर ट्रांसपोर्टर्स को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
एसोसिएशन ने इन बिन्दुओं पर जांच करते हुए। टोलनाका कम्पनी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page