हसनी हुसैनी सोसायटी जबलपुर जिले की नई कार्यकारिणी घोषित

जबलपुर । हसनी हुसैनी सोसायटी (म.प्र.) की जबलपुर जिला कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष जनाब मों. सोहेल (मोनू) के द्वारा जबलपुर जिले की नई कार्यकारिणी घोषित की गई, जिसमे हसनी हुसैनी सोसायटी के तमाम मेंबर्स बड़ी तादाद में मौजूद रहे जिसमे हसनी हुसैनी सोसायटी जबलपुर जिला अध्यक्ष जनाब शफक खान साहब, जबलपुर जिला उपाध्यक्ष जनाब अहद मंसूरी साहब और जनाब आशु अली साहब, जबलपुर जिला सचिव जनाब एड. इरफान राईन साहब, जबलपुर जिला सहसचिव जनाब अजहर खान साहब बनाए गए वहीँ हसनी हुसैनी सोसायटी सभी पदाधिकारियों को मुबारकबाद पेश करते हुए और साथ ही ये दुआ करते हुए सभी को मिलकर खिदमत ए खल्क (मानव सेवा) को खूब बेहतर तरीके से अंजाम दे और सोसायटी को एक नए मुकाम पर ले जाने की अपील की है।। वहीँ सोसायटी के सभी मेम्बर्स ने मुबारकबाद पेश की है।।



