जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बजरंग व्यामशाला के तत्वधान में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम संपन्न

जबलपुर दर्पण। बजरंग व्यामशाला शाहपुर में दशहरा के पावन पर्व में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शस्त्र पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला उपाध्यक्ष भाजपा डिंडोरी मनोहर ठाकुर एवं भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता अनुराग गुप्ता की उपस्थिति में सभी शस्त्रों का विधि विधान से मंत्र उच्चारण के साथ चंदन वंदन लगाकर आरती उतारी गई, एवं माता शक्ति की आराधना की गई, एवं अपने क्षेत्र की सुख एवं समृद्धि की कामना की गई ,पौराणिक मान्यताओं के अनुसार दशहरे के दिन भगवान श्री रामचंद्र जी रावण का वध किए थे, इसलिए इस दिन को विजयदशमी के रूप में भी जाना जाता है ,तथा लोगों के द्वारा बुराई पर अच्छाई की जीत एवं असत्य पर सत्य की विजय के रूप में इस दिन को धूमधाम से मनाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page