फर्ज निभाना पहली प्राथमिकता, सड़क पर ही मनाया जन्मदिन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। वैसे तो आए दिन पुलिस जवानों के द्वारा किए गए जन सेवा की तारीफ देखने को मिलती ही रहती है, जहां सैकड़ों पुलिस जवान फर्ज को पहली प्राथमिकता देते हैं। गौरतलब है कि पुलिस जवानों के द्वारा आए दिन गरीब, असहाय व बेसहारा लोगों की मदद करने में तत्परता दिखाते नजर आते हैं, जिसके बाद पुलिस जवानों की तारीफ भी होती है। इसी तत्परता में फर्ज को पहली प्राथमिकता देते हुए डिंडोरी के कोतवाली थाने में पदस्थ पुलिस जवान ने ड्यूटी पर तैनात रहते हुए बीच सड़क में ही केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। बताया गया कि पिछले दिनों कोतवाली थाने में पदस्थ एएसआई अतुल हरदहा का जन्मदिन था, दशहरा कार्यक्रम में चल समारोह के दौरान व्यस्तता के चलते पुलिस जवान ने ड्यूटी में रहकर ही अपना जन्मदिन मनाया। पुलिस जवान की इस अनुकरणीय पहल के बाद लोगों ने श्री हरदहा की तरफ तारीफ की है। केक काटने के बाद मौजूद पुलिस स्टाफ ने श्री हरदहा का हौंसला अफजाई करते हुए उज्जवल भविष्य की कामनाएं की है।



