डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

हरियाली अमावस्या पर शहपुरा के संस्थान ने किया पौधे का रोपण

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के शहपुरा में धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों के द्वारा हरियाली अमावस्या के मौके पर कल रविवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करौंदी के पास पौधारोपण का कार्यक्रम रखा गया, कार्यक्रम में लगभग 12 पौधों का रोपण किया गया। बताया गया कि शहपुरा के धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति के द्वारा शिक्षा एवं समाज उत्थान के कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी लगातार काम किया जा रही है।समिति के सचिव व अधिवक्ता निर्मल साहू ने बताया कि समिति के हर सदस्य व पदाधिकारी अपने जन्मदिवस पर एक पौधें का रोपण करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में रविवार को हरियाली अमावस्या के विशेष मौके पर आम और पीपल के पौधों का रोपण कर इनके संरक्षित, संवर्धन करने का संकल्प लिया गया। पौधारोपण के दौरान समिति के सचिव व अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, मीडिया सलाहकार भीमशंकर साहू, सदस्य रोहित साहू, मनीष साहू, निखिल साहू, श्यामजी साहू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page