साहित्य दर्पण

टोकियो ओलम्पिक

पूर्वजों की ख्वाहिश का सम्मान किया!
नीरज ने माँ का सोने से श्रृंगार किया!!

अब इतिहास नया फिर से रचना होगा !
झोली में हर बार नया अब तमागा होगा !!

उम्मीद यहीं है कि फिर सूरज निकलेगा !
भारत के हर घर से फिर नीरज निकलेगा !!

मीरा, सिन्धु, लवलीना ने बंधन तोड़ दिया!
देश के सम्मान में सिल्वर,ब्रॉन्ज़ जोड़ दिया!!

 

हाँकी की टीमों ने इतिहास नया दोहराया है!
सालों भटकी मंजिल को मुकाम दिलाया है!!

कुश्ती के योद्धाओं का दांव बड़ा कमाल है !
दो पदक घर लाये, विरोधियों को पछाड़ा है!!

कमलप्रीत और अदिति अभी नहीं हारी हैं!
अगली बार उनकी गोल्ड मैडल की बारी है!!

भारत का अब खेलों में परचम लहरायेगा !
चोपड़ा का भाला फिर अनंत तक जायेगा !!

!!समाप्त!!

स्वतंत्र लेखक और पत्रकार
संपर्क
प्रति :-
अंकित शुक्ला c/o प्रभुनाथ शुक्ल
ग्राम: हरीपुर, पत्रालय : अभिया
जिला : भदोही
पिन : 221404 (उप्र)
मोबाइल : 8924005444
व्हाट्सप: 9450254645

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page