निगमीकरण के विरोध में धिक्कार दिवस।

निगमीकरण के विरोध में धिक्कार दिवस।
लगभग 400000 कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन।
जबलपुर। निगमीकरण के विरोध में उतरे असैनिक कर्मचारी जो रक्षा संस्थानों से जुड़े हुए हैं। और निर्माण क्षेत्र में कार्यरत हैं ऐसे कर्मचारियों की यूनियन ने सरकार द्वारा किए जा रहे हैं निगमीकरण का विरोध किया है।
ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एसएन पाठक जी ने बताया आज दिनांक 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर देशभर के सभी रक्षा संस्थानों की यूनियनों ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों के निगमीकरण तथा आवश्यक रक्षा सेवा अधिनियम 2021 के विरोध में धिक्कार दिवस मनाया। भारतवर्ष के लगभग 4 लाख असैनिक रक्षा कर्मचारियों की AIDEF से संबद्ध 438 यूनियनों तथा BPMS, NPDEF, AIBDEF तथा INDWF की यूनियनों ने अपना विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही आज ही के दिन केंद्रीय श्रम संगठनों द्वारा आहूत भारत बचाओ दिवस का आयोजन केंद्रीय श्रम संगठनों से संबद्ध देश भर की यूनियनों ने अपने अपने कार्यस्थल पर प्रदर्शन किया । जबलपुर में GCF, OFK, VFJ , GIF , MES, COD EME इत्यादि संस्थानों के कर्मचारी नेताओं द्वारा ऑर्डीनेंस फैक्ट्रीयों के निगमीकरण तथा आवश्यक सुरक्षा सेवा अधिनियम 2021 का जमकर विरोध प्रदर्शन किया।



