जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

कांग्रेस में शामिल हुए सैकड़ों युवा।

कांग्रेस में शामिल हुए सैकड़ों युवा।

फूल माला और पंजे के निशान वाले गमछे से हुआ स्वागत।

जबलपुर। कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ता जा रहा है। वर्तमान समय में युवाओं में जागृति राजनीतिक इच्छाशक्ति कोई यदि सही मार्गदर्शन मिल जाए तो निश्चित ही देश का कल्याण होगा और युवाओं का कल्याण होगा और इसके साथ ही क्षेत्रीय जनता का भी कल्याण होगा।
सैकड़ों उत्साही नौजवानों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष के माध्यम से मध्य प्रदेश कांग्रेस के सचिव बाबा कुरैशी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया।
दिनांक – 10/08/2021 को जिला कांग्रेस कार्यालय महाराजपुर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा मध्यप्रदेश कांग्रेस के सचिव बाबा कुरैशी के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कि।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम चौबे जी ने सिहोरा विधानसभा के निवासी सभी नवनियुक्त कांग्रेस जन को फूल माला और कांग्रेस के पंजा निशान वाला
गमछा पहना कर स्वागत किया |

जिसमें महाराजपुर ब्लाक अध्यक्ष मुकेश सोनी, बेलखाडू ब्लॉक अध्यक्ष मनीष पटेल, प्रदेश सचिव बाबा कुरैशी, जिला सचिव जगदीश सैनी, इमान खान, शानू मिश्रा आदि शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page