केन्द्रीय जेल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

जबलपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष के निर्देशन में, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मान्नीय
श्री मनीष सिंह ठाकुर एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मोहम्मद जिलानी, अधिवक्ता श्री शाहिद मोहम्मद मध्यस्थ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं विधि-इंटर्न 05 छात्रों की उपस्थिति में आज बुधवार को बंदियों के हितार्थ केन्द्रीय जेल जबलपुर में विधिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत शिविर का आयोजन कोविड-19 महामारी के मार्गदर्शी सिद्धांतो का पालन करते हुए किया गया।
शिविर में सचिव मनीष सिंह ठाकुर द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण की पृष्ठभूमि एवं विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बंदियों के हितार्थ दी जाने वाली अन्य सुविधाओं तथा बंदियों की माननीय न्यायालयों के समक्ष अपील प्रस्तुत करने संबंधी जानकारी दी गई। विधि अधिकारी अशोक सिंह द्वारा शिविर की महत्ता, विधिक सहायता से नियुक्त पैनल अधिवक्ताओं की बंदियों से मुलाकात तथा जेल में नियुक्त पैरालीगल वालेंटियर्स द्वारा बंदियों की प्रतिदिन की जाने वाली काउंसिलिंग की जानकारी दी गई। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मोहम्मद जिलानी द्वारा विधिक सहायता की प्रक्रिया से अवगत कराया गया तथा बंदियों की अंतरिम जमानत संबंधी जानकारी दी गई। विधि इंटर्न छात्र शुभम मन्छानी द्वारा बंदियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनीष सिंह ठाकुर द्वारा बंदियों की समस्याएं सुनी गई। शिविर के अंत में अतिथियों का आभार प्रदर्शन उप जेल अधीक्षक आर.पी. मिश्र द्वारा किया गया।
शिविर का आयोजन जेल उप महानिरीक्षक/जेल अधीक्षक गोपाल प्रसाद ताम्रकार के मार्गदर्शन में तथा विधि अधिकारी अशोक सिंह सहायक जेल अधीक्षक श्रीमती रूपाली मिश्रा, श्रीमती अंजू मिश्रा, मैट्रन श्रीमती देवकुमारी परोचे तथा जेल पैरालीगल वॉलेंटियर्स की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। शिविर में मंच का संचालन सहायक जेल अधीक्षक राकेश मोहन उपाध्याय द्वारा किया गया।



