राठौर युवा मोर्चा के तत्वाधान में रक्तदान महा अभियान का किया गया शुभारंभ

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर युवा मोर्चा के तत्वाधान में रक्तदान महादान का अभियान चलाकर ब्लड डोनेट करने की मुहिम की शुरुआत कल कर दी गई है। गौरतलब है कि रक्तदान महा अभियान कि इस अनुकरणीय मुहिम की शुरुआत में मड़ियारास निवासी समाजिक युवक राठौर युवा मोर्चा के जिला सचिव खेमकरण सिंह राजपूत के द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीज के लिए ब्लड डोनेट करते हुए मरीज की जान बचाने में सहायक बन गए हैं। बताया गया कि राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान महादान करने का अभियान शुरू करने का निर्णय समाजिक युवाओं द्वारा लिया गया है। जहां जिले के किसी भी अस्पताल में भर्ती मरीजों को हर समय राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ब्लड उपलब्ध करवाने में सहायता प्रदान करेंगे। जिले के युवा राठौर समाज के युवाओं द्वारा की जा रही रक्तदान महादान अभियान की शुरुआत कि लोगों ने सराहना की है और रक्तदान करने की इस मुहिम को आगे हमेशा जारी रखने की अपील भी लोगों के द्वारा की गई है।



