प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को 95 दिवस की मजदूरी भुगतान करने के निर्देश

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजू अरूण कुमार ने आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यो की जिला पंचायत के सभाकक्ष मे समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने जनपद पंचायतों के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास के सभी हितग्राहियों को मनरेगा योजना से 95 दिवस की मजदूरी करने के तत्काल मस्टररोल जारी किए जाएं। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में प्रगतिरत कार्यो में प्रति दिन लेबर नियोजन के कार्य में वृद्धि की जाएं। बैठक में विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यों में लापरवाही पर तीन सहायक यंत्री को नोटिस जारी-मनरेगा के कार्यों में लापरवाही पूर्वक कार्य करने पर सहायक यंत्री जनपद पंचायत करंजिया, अमरपुर व समनापुर को समीक्षा के दौरान संतोषजनक जानकारी नही दिए जाने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होने सभी सहायक यंत्री को निर्देशित करते हुए कहा कि पोषण वाटिका, स्कूल डायनिंग हॉल, स्कूल की बाउंड्रीबॉल के कार्य जो चिंहित किए गए है उनको तत्काल प्रारंभ करवाएं।
उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुये कहा कि जिन हितग्राहियों को प्रथम किश्त प्राप्त हो चुकी है, उनका तत्काल कार्य प्रारंभ करवाएं। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि वर्तमान में आवास के कार्यो की अभी से मॉनीटरिंग की जायें ताकि समय सीमा में कार्य पूर्ण किये जा सकें। पंचायती राज पन्द्रॉहवां वित्तीय आयोग, बीपीडीपी अपलोड एवं सिटीजन चार्टर, लंबित ऑडिट कंडिकाओं सहित अन्य की समीक्षा करते हुए तत्काल जबाव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाएं-बैठक में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त हो रही शिकायतों का समय सीमा में निराकरण किया जायें। 100 दिवस एवं 300 दिवस से अधिक अवधि की लंबित शिकायतों का परीक्षण कर समस्याओं का निराकरण कर शिकायतकर्ताओं से संतुष्टिपूर्वक बंद कराया जाना सुनिश्चित करें।समीक्षा बैठक में कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री डी.एस.बघेल, परियोजना अधिकारी मनरेगा ऋषिराज चढ़ार, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन संगीता सोनी, लेखाधिकारी शरद मरावी, राजकुमारी गुप्ता, वरिष्ट डाटा मैनेजर प्रवीण गुप्ता सहित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री, अति.कार्यक्रम अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।



