छात्राओं के बीच अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की धूम।

छात्राओं के बीच अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की धूम।
सेंट अलोयसियस कॉलेज में हुआ आयोजन।
जबलपुर। तरुणाई जब भी अंगड़ाई लेती है तो देश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल जाती है। देश में युवाओं के महत्व को कभी नहीं नकारा जा सकता और ना ही इस युवा शक्ति की उपेक्षा की जा सकती है जरूरत है इसे सही मार्गदर्शन देने और सकारात्मक तरीके से इस्तेमाल करने की।
सेंट अलॉयसियस (स्वशासी) महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन वर्चुअल रूप से आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने युवाओं के प्रेरणा पुरुष विवेकानंद जी पर स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगता में भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य फादर डॉ. वल्लन अरासू के निर्देशन व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिलाषा शुक्ल के संयोजन में किया गया। ज्ञातत्व हो कि रा.से. यो इकाई द्वारा युवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अंतर्गत छात्राऐं पोस्टर, निबंध, स्लोगन व वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कोविड टीकाकरण का कार्यक्रम ग्रामों में जाकर कैम्प लगाकर करेगी। कार्यक्रम में सहयोग प्राप्त हुआ डॉ. आनंद सिंह राणा (जिला संगठक) सुश्री अंजलि पंजवानी, डॉ. मंजू दीक्षित व छात्राओं में वियास दसानी, निराली पटैल, अंशिता यादव, अंजलि मयूरी गुप्ता, साक्षी कहार, प्रिया तिवारी का।
