जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

जननायक सुखलाल कुशवाहा को याद कर भावुक हुए लोग।

 

जननायक सुखलाल कुशवाहा को याद कर भावुक हुए लोग।

कुशवाहा युवा संघ जबलपुर का आयोजन।

जबलपुर। वो पीढ़ी हमेशा तरक्की करती है। जो अपने बुजुर्गों को याद करती है और उनके अनुभवों से लाभ उठाती हैं।
कुशवाहा युवा संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुशवाहा ने हुए बताया। आज दिनांक 14 अगस्त को कुशवाहा युवा संघ जबलपुर के द्वारा जननायक सुखलाल कुशवाहा की पुण्यतिथि अंबेडकर भवन हाई कोर्ट चौक के पास जबलपुर में मनाई गई। जिसमें समाज के मुख्य रूप से अपने उद्बोधन में वृंदावन वर्मा ने बताया। कि दो दो मुख्यमंत्रियों को हराने वाले, सतना के पूर्व सांसद जननायक परम श्रद्धेय स्व. सुखलाल कुशवाहा अदम्य साहस के धनी थे। उस दौर मे बहुजन समाज पार्टी का झन्डा लेकर चलना, एक बड़ी चुनौती थी। स्व.सुखलाल निडरता के साथ समाजिक लड़ाई लड़ी। सुखलाल 1996 में कांग्रेस के दिग्गज नेता अर्जुन सिंह तथा भाजपा के चर्चित चेहरे वीरेंद्र कुमार सकलेचा को करारी हार दी। स्व. सुखलाल सतना के सांसद बन गये। उनकी जीत की गूंज, राजधानी दिल्ली से लेकर बीबीसी लंदन तक पहुची ।
इस जीत के बाद वो लगातार पिछड़ो गरीबों तथा शोषितों के लिये संघर्ष करते रहे। ऐसे महान कद्दावर नेता, पिछड़ो, गरीबों, शोषितों के मसीहा की पुण्यतिथि पर, उनके बताए हुए रास्तों पर समाज को चल कर एक नई दिशा देने की जरूरत है। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से बैजनाथ पटेल, वृंदावन वर्मा, राम नारायण वर्मा, रवि पटेल, रविंद्र कुशवाहा, राम भजन कुशवाहा, एडवोकेट मनोज कुशवाहा, नंद कुमार कुशवाहा, रजनीश कुशवाहा, अप्पू कनौजिया, इंद्रजीत कुशवाहा, देवकी पटेल, योगेंद्र सिंह कुशवाहा, उदय भान कुशवाहा, आनंद कुशवाहा, देवेंद्र कुशवाहा, हर्ष, संत कुमार, मुकेश, वीरेंद्र, मनीष, रानू ,सुरेश, विजय राज कुशवाहा, सुनील, दिनेश, नितेश, मनोज, संदीप, अनिल, सुरेंद्र, जयप्रकाश, राहुल, अरुण, नरेंद्र, चिंटू, राजेश कुशवाहा’ एवं कुशवाहा समाज के पदाधिकारी मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचालन नंद कुमार कुशवाहा द्वारा किया गया। एवं आभार राम भजन कुशवाहा जी ने किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page