पौधारोपण कर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

पौधारोपण कर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।
कांग्रेस नेताओं ने प्रकृति के सानिध्य में मनाया आजादी का पर्व।
जबलपुर। देश आजादी का 75 वीं वर्षगांठ मना रहा था। जगह-जगह विभिन्न आयोजन हो रहे थे। झंडा वंदन के साथ साथ राष्ट्रगान और सांस्कृतिक आयोजनों की धूम थी। लेकिन इस बीच कांग्रेस नेताओं ने आजादी के इस पर्व को एक नए तरीके से मनाया। यदि आज हम प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन करेंगे। तो हमारी आने वाली पीढ़ियां स्वस्थ रहेंगीं। इसी तारतम्य में
15 अगस्त को बेलखाडू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष पटेल के नेतृत्व में, बम्हनोदा कनोजिया फार्महाउस में वृक्षारोपण किया गया। जिसमे सैकड़ों नीम के पेड़ लगाकर क्षेत्रवासियो को पौधे लगाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्यअतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता सम्मति सैनी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम चौबे, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष विमल जैन, दिनेश सोनी, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष प्रदीप पटेल,तुलसीराम कुशवाहा,प्रमोद पटेल, रामू मिश्रा,मनोज पहलवान,अहमद खान, अशोक श्रीवास्तव,अंकित जैन, सुब्रत सिंह कुर्मी, निखिल लखेरा,उदित पटेल, विकास यादव,गनेश पटेल,सैलेंद्र भदौरिया,बिहारी पटेल, संतोष कनोजिया, सतीश पटेल,
प्रेमशंकर शुक्ला, रीतेश नायक, कम्मू भैया, शिव पटेल, राहुल जैन के साथ सैंकड़ों लोग उपस्थित हुए।
कनोजिया फार्महाउस के मनोज कनोजिया और मनीष पटेल ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर, उसे सफल बनाने के लिए, सभी को धन्यवाद दिया। लोगों से पेड़ लगाकर प्रकृति को बचाने के लिए लिए अपील की है ।



