मण्डला दर्पणमध्य प्रदेशवायलर न्युज
गुप्त नवरात्रि में किया गया कन्या पूजन

नारी तू नारायणी मिशन का आयोजन
मंडला। ग्राम पौड़ी में नारी तू नारायणी मिशन द्वारा गुप्त नवरात्रि के अवसर पर पूजन हवन के साथ कन्या पूजन किया गया ग्राम पौड़ी में गुप्त नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर प्रतिवर्ष हवन पूजन किया जाता है इस वर्ष पूजन हवन के माध्यम से ग्रामीण जनों के द्वारा विश्व कल्याण हेतु मां भगवती से प्रार्थना की गई और नारी तू नारायणी मिशन के प्रदेश अध्यक्ष नवनीत तिवारी के द्वारा कन्याओं एवं बालकों को मास्क और सेनीटाइजर का वितरण किया गया इस अवसर पर नारी तू नारायणी मिशन के विवेक पटेल ,सम्राट प्रधान,शिवम जोगी, संत कुमार आदि सदस्य उपस्थित रहे!



